उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–: (हल्द्वानी) विभिन्न घटनाओं में दो की मौत पुलिस तफ्तीश में जुटी ।।

हल्द्वानी।

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने गटका जहर ,मौत

हल्द्वानी।
अज्ञात कारणों के चलते एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के सुभाष नगर निवासी 36 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक युवक हरप्रीत सिंह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे, जिसके चलते उन्हें कर्जा हो गया था। कर्जदार उन्हें परेशान कर रहे थे। परिजनों ने भी कर्जदारों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) उत्तराखंड में बना अनोखा पुल, आमजन के लिए इस पुल पर आवागमन है वर्जित ।।

हल्द्वानी

पंखे के कुंडे से लटकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुचीं मुखानी पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) नहीं बदलेगा मौसम, पांच जनपदों में आज भी बरसात और हिमपात ।।

बताया जा रहा कि आर्थिक तंगी के चलते युवक ने खुदखुशी जैसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार कुंदन सिंह बिष्ट के 20 वर्षीय पुत्र शुभम बिष्ट का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका हुआ मिला। घटना का पता परिजनों को तब चला जब शुभम सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आया। परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो बेटे का शव लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर से निकली चीखपुकार सुन आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुखानी पुलिस ने शव को कुंडे से नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा कि शुभम काफी समय से बेरोजगारी के चलते वह परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

To Top
-->