उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–:सिपाही ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म,गिरफ्तार,बर्खास्तगी की चल रही है तैयारी, 17 जून से लापता थी किशोरी ।।

काशीपुर-
उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जिनको समाज के लोगों की सुरक्षा का दायित्व दिया गया है वही यदि समाज में अनैतिक कार्य करें तो यह एक दुखद मामला होगा ताजा मामले में एक पुलिसकर्मी को ही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पकड़ा गया है किशोरी कटोराताल क्षेत्र से 17 जून से लापता थी। लापता किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बेहद गंभीरता दिखाते हुए पुलिस के एक जवान को गिरफ्तार किया है जिसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

यह पूरा घटनाक्रम जसपुर के विधायक आदेश चौहान के सामने आया तो उन्होंने इसको गंभीरता से लिया और कुंडा थाने पहुंचकर वहां से आईजी से बात करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में एक सिपाही समेत दो को गिरफ्तार किया है। सिपाही वर्तमान में जसपुर कोतवाली में तैनात था। साथ ही एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) स्टंटबाजी पड़ी महंगी, वीडियो वायरल होने के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, (वायरल वीडियो)

दरअसल बीती 17 जून को काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र से एक नाबालिक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी‌ । जिसकी गुमशुदगी उसके दादा के द्वारा कटोराताल पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी के बाद पुलिस ने 8 जुलाई को युवती को बरामद कर लिया था। बरामदगी के बाद युवती ने बताया कि वह जसपुर के अपने एक मित्र से मिलने गई थी। इस दौरान वहां एक पुलिसकर्मी समेत उसका दोस्त शहनवाज उर्फ शानू आये और जसपुर स्थित एक होटल में ले गये । बताया कि उसके दोस्त शानू को होटल में छोड़ दिया उसके बाद किशोरी को सिपाही अपने साथ सुनसान जंगल में ले गया । वहां आरोपी सिपाही ने उसके साथ बलात्कार किया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि जसपुर थाने में तैनात सिपाही अमित बिष्ट पुत्र बीएस बिष्ट निवासी कोतवाली जसपुर व शाहनवाज पुत्र शाहिद हुसैन निवासी भूप सिंह कॉलोनी जसपुर को नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद आज उनको पोक्सो कोर्ट रूद्रपुर में पेश कराया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में विद्वान न्यायाधीश ने जेल भेज दिया है। इस मामले में बबलू उर्फ बब्बू नामक युवक निवासी पीपलसाना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद निवासी युवक को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि पीपलसाना निवासी आरोपी बबलू ने किशोरी से कथित रुप से शादी कर दुष्कर्म किया था । उधर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी सिपाही अमित बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है

Ad Ad
To Top