उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:सितारगंज में मुख्यमंत्री का रोड शो, मुख्यमंत्री धामी का सितारगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ।।

सितारगंज में मुख्यमंत्री का रोड शो, मुख्यमंत्री धामी का सितारगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
सितारगंज।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह जनपद के दौरान सितारगंज पहुंचे। वह रुद्रपुर पंतनगर किच्छा और फिर सितारगंज पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। सीएम पुष्कर धामी पर फूलों की बारिश की गई।
श्री धामी ने बीते शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रोड शो करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। आज उन्होंने सितारगंज में क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ रोड शो कर जनता के अभिवादन को स्वीकार किया। इसके बाद सीएम पुष्कर धामी ने धार्मिक नगरी नानकमत्ता गुरुद्वारा पहुंच कर मत्था टेका। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी ने सीएम धामी को सरोपा भेंट कर उनका अभिनंन्दन किया। मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम ने कहा कि वह उधम सिंह नगर जिले में पढ़े-बड़े है। सीएम बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जिले भर में युवाओं व कार्यकर्ताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है। वह चाहते हैं कि राज्य का युवा तरक्की कर राज्य का नाम रोशन करें ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कांग्रेस, बसपा समेत सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन !


Ad
To Top