हल्द्वानी
सांसद अजय भटट ने बुधवार को कोविड 19 संक्रणम की वर्तमान परिस्थितयों के जनसामान्य में संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित करने एवं संक्रमण की प्रारम्भिक रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यो की समीक्षा वर्चुवल मीटिंग के माध्यम से की।
मीटिंग में आक्सीजन, दवाईयो के वितरण, कोविड केयर सेन्टरों में व्यवस्थाओं के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों मे संक्रमण को रोकने के लिए यु़द्ध स्तर पर सैम्पलिंग के लिए विशेष शिविरों के माध्यम से वैक्सीनेशन भी कराया जाए।
भवाली सेनिटोरियम को कोविड केयर सेन्टर के रूप मे विकसित करने तथा सेनिटोरियम की आधारभूत सुविधाओं के बढाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दो करोड की धनराशि जारी कर दी है।
सांसद श्री भटट ने ब्लैक फंगस के संक्रमण की रोकथाम व ईलाज के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि जल्द ही फंगस के संक्रमित लोगो की संख्या बढने की सम्भावना है। इसके लिए अभी से वार्ड, आईसीयू बैड आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होने बताया कि फंगस से सम्बन्धित इंजेक्शन भी कम संख्या मे प्राप्त हो रहे हैं एक सप्ताह के भीतर जनपद को 500 इंजेक्शन की व्यवस्था हो जायेगी। जिसके लिए वह निरंतर अनुश्रवण कर रहे है। उन्होने कहा कि कन्टोल रूम निरंतर संचालित रहें। सांसद निधि द्वारा 300 आक्सीजन सिलेन्डर स्वीकृत किये गये हैं। इसके अलावा आक्सीमीटर, आक्सीजन प्लांट के लिए भी सांसद निधि से 1 करोड 6 लाख की धनराशि दी जा चुकी है। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि वह सांसद निधि से दी गई धनराशि के व्यवस्थाओं के लिए अपने स्तर से अनुश्रवण करें।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कोरोना मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। सुशीला तिवारी के अलावा निजी अस्पतालों में काफी संख्या में बैड खाली है। उन्होने बताया कि जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में आवश्यक उपकरणों एवं व्यवस्थाओं के लिए जिला प्लान से 1 करोड से अधिक की धनराशि स्वास्थ्य विभाग को आवंटित कर दी गई है। इसके अलावा रामनगर मे 2 करोड की लागत से आक्सीजन प्लांट के निर्माण का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसके अलावा महिला चिकित्सालय हल्द्वानी मे भी आक्सीजन प्लांट का काम शुरू कर दिया गया है। सेनिटोरियम भवाली में 50 बैड का कोविड केयर संेटर स्थापित करने की दिशा मे कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो मे बढते हुये संक्रमण को देखते हुये अब तक 11942 सैम्पल लिये गये है, जिसमें से 589 पाॅजेटिव पाये गये है। उन्होने बताया कि जनपद में 10 दिन पहले 40 प्रतिशत कोरोना पाजेटिव केस मिल रहे थे, अब घटकर केवल 4 प्रतिशत रह गये है।
जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी ने बताया कि जनपद मे स्थिति नियंत्रण मे है तथा पहले से परिस्थितियो मे काफी सुधार हुआ है। 1571 लोग होम आइसोलशन मे है।
जानकारी देते हुये प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 सीपी भैसोडा ने बताया कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ब्लैक फंगस के संक्रमित लोगो का इलाज करने के लिए 10 बैड का एक वार्ड अलग से बना दिया गया है तथा इस वार्ड में आईसीयू की व्यवस्था भी की गई है। वर्तमान में ब्लैक फंगस के तीन मरीज भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। उन्होने ब्लैक फंगस के ट्रीटमैंट के लिए 500 इंजेेक्शन की तत्काल व्यवस्था की ओर सांसद का ध्यान आकर्षित किया।
जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट ने कहा कि प्रशासन द्वारा बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है लेकिन निजी अस्पतालों द्वारा मरीजो से लिये जा रहे अनावश्यक चार्जेज रोके जाने की जरूरत बताई।
वर्चुवल बैठक में विधायक नवीन दुम्का,अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया,एसएसपी प्रीति प्रर्यदर्शनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भगीरथी जोशी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी,उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, प्रतीक जैन, गौरव चटवाल, विनोद कुमार, विवेक राय, विनोद शुक्ल, ऋचा सिह, कन्टोल रूम प्रभारी धनपत कुमार, प्रमुख चिकित्सधीक्षक महिला चिकित्सालय डा0 ऊषा जंगपांगी, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत, प्रमुख चिकित्साधीक्षक एसटीएच डा0 अरूण जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।




