अल्मोड़ा

ब्रेकिंग–:सतपाल महाराज के निर्देश के बाद गहरी खाई में गिरी कार के घायल हुए एयर लिफ्ट, सभी का चल रहा है इलाज ।।

गहरी खाई में गिरी कार महाराज ने दिए एअरलिफ्ट के आदेश

देहरादून।

जनपद चमोली के अंतर्गत विकासखंड देवाल, रतूडा में आज सुबह एक कार गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने तुरंत उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ अशीष कुमार चौहान से बात कर कार में सवार सभी लोगों को तुरंत एअरलिफ्ट करने के आदेश दिए। आदेश के तुरंत बाद गहरी खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार सभी लोगों को निकाल लिया गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। दुर्घटना में गंभीर घायल 6 वर्षीय हर्षित को उपचार हेतु ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। दो अन्य लोगों का बेस अस्पताल श्रीनगर में इलाज चल रहा है जो की पूरी तरह का तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड. का पोर्टल अस्थाई रूप से बंद, इस दिन तक खुलने की है संभावना ।।

जनपद चमोली स्थिर देवाल ब्लॉक मैं रतूडा के समीप एक कार आज प्रातः 10:00 गहरी खाई खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और सुईया गांव से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही दुर्घटना की सूचना देवाल ब्लाक प्रमुख श्री दर्शन सिंह दानू को मिली उन्होंने तुरंत कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) मीडिया सेंटर में डॉक्टरों ने पकड़ी पत्रकारों की नब्ज, 100 से अधिक पत्रकारों की हुई स्वास्थ्य जांच ।।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने भी तुरंत उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ अशीष कुमार चौहान से दूरभाष पर बात कर खाई में गिरी कार से सभी लोगों एअरलिफ्ट करने की आदेश देने के साथ-साथ घायलों को तुरंत उपचार मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को भी आदेशित किया। इसके तुरंत बाद खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार से सभी घायलों एवं मृतकों को निकाल लिया गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय हर्षित का इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। इसके अलावा 2 अन्य घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है जो कि पूरी तरह से ठीक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन ।।

Ad Ad
To Top