टनकपुर
पहाड़ों में बरसात के चलते शारदा नदी के अचानक उफान में आने से शारदा खनन क्षेत्र में रह रहे 3 मजदूर 20 मई को पानी के तेज बहाव में बह गए थे। वही खनन मजदूरों के परिवारों के अन्य 9 सदस्यों को पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चला कर बचा लिया था। इस घटना के बाद से पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार शारदा नदी में बहे तीन मजदूरों के शवो की तलाश को लेकर नदी में सर्च अभियान चला रही थी। आज टनकपुर पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों को शारदा नदी में एक मजदूर का शव मिला। जबकि एक अन्य शव भारतीय सीमा को पार कर नेपाल की तरफ मिलने की सूचना स्थानीय प्रशासन को प्राप्त हुई है। भारतीय क्षेत्र में शारदा नदी में मिले शव की जहां प्रशासन ने बहे मजदूर के रुप में शिनाख्त कर ली है।जबकि नेपाल में मिले शव को भारत में लाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं।
एसडीएम जनकपुर हिमांश कफलटिया का कहना है कि शारदा खनन क्षेत्र में नदी में पानी आने की वजह से बहे 3 लोगों में से 2 शव प्राप्त हुए हैं जिनमें से 1 शव भारतीय क्षेत्र तो एक नेपाल में मिला है ।जबकि एक अन्य अभी भी लापता है जिसके तलाश को सर्च अभियान जारी है।




