उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-::विश्व बाघ दिवस यहां पर मना धूमधाम से, बच्चों ने करी चित्रकारी ।।

रामनगर
विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर बच्चों ने जहां चित्रकारी कर वन्य जीव संरक्षण के प्रति अपनी जिज्ञासा तूलिका से जाहिर की वही वन विभाग के कर्मचारियों ने बाघ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
यहां कालागढ़ रेज के अन्तर्गत आयोजित विश्व बाघ दिवस पर वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ़ के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें Covid-19 की गाइड लाइन एवम सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए कालागढ़ स्टाफ के साथ ग्लोबल टाइगर डे (कालोनी गेट)पर मनाया गया इस दौरान स्कूली बच्चो को घर पर ही पैन्टिन्ग प्रतियोगिता एवम स्टाफ के साथ क्विज प्रतियोगिता दो समूहों के बीच मे आयोजित की गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सेवा (हल्द्वानी) पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर,सीएम धामी ने किया शुभारंभ ।।

यह प्रतियोगिता वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ़ आर0के0 भट्ट एवम डब्ल्यू0डब्ल्यू0 एफ के फील्ड ऑफिसर चन्दर सिंह नेगी, की अध्यक्षता में की गयी। क्विज प्रतियोगिता में महेश चंद्र जोशी, वन दरोगा ने प्रथम, इंद्र मोहन ध्यानी, वन आरक्षी, ने द्वितीय एवम श्री दर्शन सिंह बिष्ट वन आरक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा कला प्रतियोगिता में कुमारी अल्तशा ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय एवम अभय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ के नेतृत्व में बाघ के संरक्षण हेतु समस्त स्टाफ द्वारा तीन ग्रुप में कालागढ़ दक्षिणी सीमा में गस्त की गई। इस दौरान जिम कार्बेट नेशनल पार्क के चीफ वार्डन आर के तिवारी ने बताया कि पार्क प्रशासन बाघ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है तथा पार्क प्रशासन की गिनती में 250 से अधिक बाघ है जिस तेजी के साथ यहां पर बाघों का कुनबा बढ़ रहा है वह एक गर्व की बात है।

Ad
To Top