उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं में बाईपास सहित इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से की मुलाकात।

देहरादून
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन दुक्का ने आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से देहरादून में मुलाकात की और मुख्य मंत्री घोषणा के क्रम में उन्होंने लालकुआ विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को तुरंत प्रारंभ किए जाने की मांग की।
श्री नवीन दुम्का ने आज मुख्यमंत्री श्री रावत से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न रुकी हुई योजनाओं को उन्हें अवगत कराया तथा उन्होंने हल्द्वानी विकासखंड के सभी सिंचाई नलकूप पर स्टेबलाइजर लगाने, 200 शौचालय तथा 55 हैंडपंप भी मुख्यमंत्री की घोषणा में लगाने के अलावा लालकुआं के लिए दो लाइन का बाईपास बनाए जाने की भी मुख्यमंत्री से मांग की है, इसके अलावा हल्दुचौड स्थित राजकीय चिकित्सालय के कार्य वा नकैल पुल के कार्य को कराने तथा दोनों कार्यों में विलंब के लिए भी उच्च स्तरीय जांच कराने तथा सिंचाई माइनर की मरम्मत व लोक निर्माण विभाग की सड़कों की स्वीकृति की बात कहीं जिसमें मुख्यमंत्री श्री रावत ने आंकलन प्रस्तुत करने व अन्य निर्देश दिए तथा नगर विकास मंत्री बंशीधर भगत से लालकुआं पेयजल ट्यूबवेल सिस्टम को जल संस्थान को सौंपने , निर्बल वर्ग आवास भूमि विनियमितीकरण तथा गौलापार पीएम आवास योजना रद्द करने बाबत सकारात्मक चर्चा हुई श्री दुम्का ने मुख्यमंत्री श्री रावत से रुकी हुई योजनाओं पर तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा ।।

Ad Ad
To Top