देश

ब्रेकिंग–: वन विभाग की टीम ने पार्क के बफर जोन से छह शिकारियों को पकड़ा, एक लाख जुर्माना ।

पार्क

दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन के रेंज पलिया क्षेत्राधिकारी विजेंद्र सिंह ने कर्मचारियों के साथ छापा मारकर छह शिकारियों को पकड़ा, तथा एक लाख शमन शुल्क लेकर छोड़ दिया।

पलियाकलां लखीमपुर खीरी।

दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन रेंज पलिया कला में मंगलवार वन विभाग के उपवन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र सिंह , हरेंद्र सिंह आदि ने शिकार में लगे हुए 9 खाबरों सहित छह शिकारियों को एंठपुर नाले के पास ने किया गिरफ्तार ।

तत्काल कार्यवाही करने के कारण कोई भी वन्यजीव इनकी पकड़ में नहीं आ पाया जिन्हें बाद में सभी लोगों को को ₹1लाख का समन शुल्क जमा करा कर छोड़ दिया ।

पकड़े गए शिकारियों में मनोज पुत्र राम शबद रंजीत पुत्र कुंदन, विनोद पुत्र राजाराम जय शंकर पुत्र श्रीपाल सुरेश पुत्र राजाराम, सूरजपाल पुत्र राजाराम सभी निवासी विष्णूपुर थाना पलिया के बताये गये है।

Ad Ad
To Top