उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:(लालकुआं विधानसभा) जल जीवन मिशन के लिए क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने इन पेयजल योजनाओं का किया शिलान्यास ।।

लालकुआं
क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पूरी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी घर को पेयजल कनेक्शन के बिन नहीं छोड़ा जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल जीवन मिशन को आगे बढ़ाते हुए मौलिक अधिकारों से जुड़े हुए पेयजल की नियमित व्यवस्था की जाएगी श्री दुम्का यहां विभिन्न ग्राम सभाओं में पेयजल मिशन के तहत बिछाई जा रही पेयजल लाइन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे इस दौरान उन्होंने राधाबंगर मे 9.28 लाख,किशनपुर सकुलिया 8.77 लाख,जग्गीबंगर 10.66 लाख , बच्चीपुर 6.31लाख, जयपुर खीमा व बकुलिया 7.43 लाख की लागत से बनने जा रही पेयजल लाइनों को जोड़कर इस मिशन को सफल बनाया जाएगा।
इस दौरान प्रधान हरेन्द्र असगोला, सीमा पाठक, इन्द्र सिंह बिष्ट, जगदीश कब्डवाल, देवेंद्र बिष्ट, खीमानंद कब्डवाल, भुवन पवार, गुड्डू बमेटा,गिरिश गरवाल, आदी उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top