उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–:लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में होगा सड़कों का विकास, करोड़ों रुपए की लागत से होगा इन लिंक मार्गो का निर्माण, क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने किया आज शिलान्यास ।।

हल्द्वानी
अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन दुम्का सड़कों के निर्माण में पूरी तरह से लगे हुए हैं यातायात व्यवस्था शुगम हो इसके लिए विधायक नवीन दुम्का ने हल्दूचौड क्षेत्र में करोड़ो की सड़कों का आज एक सादे समारोह में शिलान्यास, किया और कहा कि राज्य सरकार सड़कों की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है।
इस दौरान उन्होंने हल्दूचौड में राज्य वित्त से स्वीकृत अलग अलग गाँवों में लिंक मार्गो , जिसमें पदमपुर देवलिया ग्राम में 6 सड़क 61.61 पूर्वी 6 सडकें 74.28 लाख,तुलाराम गाँव 5 सडकें 68.90 लाख, सूपी भगवानपुर 7 सडकें 53.05 लाख, कुल 24 सडकें 257.84 लाख, की लागत से बनने वाली इन सड़कों का उन्होंने शिलान्यास किया।
इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे,प्रधान रेखा लोशाली सदस्य क्षेत्र पंचायत गरिमा पांडे मंडल अध्यक्ष ललित आर्य, हरीश भट्ट,पान सिंह मेवाड़ी,इंदर सिंह बिष्ट,प्रकाश गरजौला,टिकाराम पढालनी उमेश शर्मा,अभिषेक शर्मा,रमा तिवारी,भुवन बमेटा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे,

Ad Ad
To Top