लालकुआं
नगर पंचायत के सफाई नायक श्रीपाल के पुत्र ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
बताया जाता है कि देर रात वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर निवासी लाल कुआं नगर पंचायत में तैनात सफाई नायक श्रीपाल के पुत्र सचिन 30 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है मृतक युवक की तीन बेटियां हैं। उसकी मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फांसी लगाने का कारण अभी पुलिस नहीं खोज पाई है मृतक सचिन के पिता श्रीपाल नगर पंचायत लालकुआं में सफाई नायक हैं मिलनसार सचिन ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी तक परिवार भी नहीं समझ पाया है ।
उधर पंचनामा के बाद शव को नगर पंचायत के स्वर्ग वाहन से पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है उधर नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंद सिंह मृतक के घर पहुंचे और उन्होंने परिवार को ढाढ़स बंधाया इसके अलावा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने भी पहुच कर परिवार को सांत्वना दी । गौरतलब है कि विगत दिवस हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम आवासीय कॉलोनी में भी एक युवक हाईस्कूल मे पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी जिसके बाद उसके परिवार मे भी कोहराम मचा हुआ है लगातार दो दिन मे क्षेत्र के दो युवकों की असमय मृत्यु से क्षेत्र मे शोक फैला हुआ है हेलो परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।




