उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:लाइफ लाइन नदी से चार लोगों को किया गया सफल रेस्क्यू, नैनीताल पुलिस के सिपाहियों की सूझ-बूझ और हौसला आया काम ।।

नैनीताल पुलिस की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां लोग कर रहे हैं नैनीताल पुलिस की जमकर सराहना

हल्द्वानी
पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के चलते कुमाऊँ-मंडल की लाइफ लाइन कही जाने वाली गौला नदी मे दो लोगों की लाइफ का संकट उत्पन्न हो गया बीच टापू में फंसे हुए 2 लोगों को नैनीताल पुलिस ने अपनी लाइफ को संकट में डाल कर के उन दोनों की लाइफ के संकटमोचक बने देर रात तक चले सुरक्षित रेस्क्यू अभियान की बाद इन दोनों लोगों को सुरक्षित रेस्ट कर लिया गया जिससे घंटो लोगों की सांसें अटकी रही।

लालकुआं


बीते शुक्रवार को 112 सेवा के माध्यम से कोतवाली लालकुआं को सूचना प्राप्त हुई थी की गौला नदी में पानी का बहाव अचानक बहुत तेज हो गया है और दो व्यक्ति उस बहाव में फंस गए हैं इस सूचना पर कोतवाली लालकुआं पुलिस मय आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल गबदा इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता पहुंची वहां पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ थी तथा गौला नदी का बहाव अत्यधिक तेज था दो व्यक्ति हेमंत भट्ट पुत्र दुर्गादत्त भट्ट निवासी हल्दुचौड दीपक भट्ट पुत्र गोपाल दत्त भट्ट निवासी हल्दुचौड नदी के पार टीले पर खाली जगह में फंसे हुए थे दोनों तरफ से नदी का बहाव अत्यधिक तेज था मौके पर एसपी सिटी हल्द्वानी जगदीश चंद्र तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं प्रमोद शाह के दिशा निर्देशन में दोनों फंसे हुए व्यक्तियों को सकुशल बचाने हेतु प्लान तैयार किया गया फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची गोला गेट पर आकर फायरमैन जितेंद्र कुमार तथा स्थानीय युवक दीपक राणा पुत्र श्री मानसिंह राणा निवासी गौला गेट लालकुआं को पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू हेतु नदी में उतारा गया दोनों के द्वारा नदी पार कर जंगल से होते हुए उन्हें गबदा में आकर नदी को पार कर उक्त दोनों फंसे हुए व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया पुलिस टीम की इस कार्यवाही की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की गई तथा ताली बजाकर रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया गया

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।
रामनगर

रेस्क्यू टीम मे वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश सिंह सागर,आरक्षी सुरेश प्रसाद, तरुण मेहता , सुखजिंदर सिंह
उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह
आरक्षी गंगा सिंह ,आरक्षी अभिसूचना इकाई खुशाल सिंह बिष्ट,
लीडिंग फायरमैन राजेंद्र नाथ व समस्त टीम फायरमैन जितेंद्र कुमार व
आरक्षी तरुण मेहता स्थानीय युवक दीपक राणा व स्थानीय लोगों की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला के वाहन ढक कर ले जाएंगे वन उप खनिज, डीएम ने जारी किए निर्देश ।।
रामनगर

उधर रामनगर में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया।शुक्रवार की दोपहर जिसमें दो युवक कोसी नदी के बीच फस गए मौके पर पहुंची एसडीआरएफ,प्रशासन,पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने युवकों को निकालने के लिए अभियान जारी कर दिया ,कोसी नदी के उफान में दो युवक काफी देर तक फंसे रहे, रेस्क्यू के दौरान भी उनकी सांसें अटकी रहीं।

रामनगर

पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर मोहल्ला खताड़ी इन्दिरा कॉलोनी निवासी इमरान व शादाब नाम के दो युवक कोसी नदी में मछली मारने के लिए गए थे, इसी दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कोसी नदी में जलस्तर बढ़ गया,जिसमें उक्त दोनों युवक फंस गए सूचना पर एसडीएम विजय नाथ शुक्ल,सीओ बलजीत भाकुनी,एसएसआई जयपाल सिंह चौहान और अग्निशमन विभाग के एफएसओ किशोर उपाध्याय पुलिस बल के साथ कोसी नदी के पंपापुरी क्षेत्र इलाके में पहुंचे और युवकों के निकालने के लिए लगभग 5 घंटे की मशक्कत के उपरांत सफलता मिल पाई।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

उन्होंने बताया कि यह तीन युवक थे एक पहले ही कोसी का जलस्तर बढ़ने से पहले निकलकर चला गया था।उन्होंने बताया कि मोहल्ला पम्पापुरी क्षेत्र के राजू व गोविंद ने भी युवकों को निकालने में पुलिस की मदद की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों का मेडिकल कराया गया है।कोतवाली में उनके परिजनों को बुलाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Ad Ad
To Top