उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–: लाइफ लाइन गौला बैराज का डीएम सविन बंसल ने किया निरीक्षण, वर्षा काल से पहले सभी कार्य करने के दिए निर्देश,

हल्द्वानी
उत्तराखंड की लाइफलाइन गोला नदी पर 1924 ब्रिटिश काल में बने बैराज व 1980 में बने बैराज मरमत सुढृढीकरण कार्यो का आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश ईई सिंचाई को दिये। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को संख्यां बढाकर वर्षाकाल से पहले सभी मैकेनिकल व सविल कार्य पूर्ण किये जाय।


अधिशासी अभियंता सिचाई तरूण बंसल ने निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी को बताया कि 463.81 लाख के गौला बैराज सुढृढीकरण कार्य गतिमान है, जिसमें से 94 लाख के मैकेनिकल कार्य है तथा 1.22 करोड़ के सिलबिम, डेम चैकर प्लेट,मोटर मरमत, ओवरआॅपलिंग कार्य रूड़की के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है,जो लगभग एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जायेगा, तथा पुराने बैराज के चार गेटो का कार्य पूर्ण हो चुका है 2 गेटो का निर्माण कार्य चल रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गोला बडे बेराज में एक गेट में ग्रेनाईट बिछाने का कार्य कर किया है, शेष गेटो में ग्रेनाईट बिछाने का कार्य किया जा रहा है उसके उपरान्त अन्य सिविल कार्य किये जायेगें। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि लाॅकडाउन होने के कारण कुशल श्रमिक नहीं मिल पा रहे है, जिससे कार्य धीमा चल रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षाकाल आने वाला है इसलिए श्रमिकों को बढ़ाकर कार्यो में तेजी लाई जायं, तांकि वर्षाकाल से पहले कार्य पूर्ण किये जा सके।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि गोला बैराज से शीसमहल फिल्टेसंन प्लाट तक आने वाली नहर के दीवार मरमत कार्य चल रहा है नहर बेड का कार्य शीघ्र ही 2 दिन नहर में पानी बन्द करने के उपरान्त किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना,विभागीय अभियंता मौजूद थे।

To Top