देहरादून
महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव एवं बचाव को देखते हुए गैर सरकारी एव॔ सरकारी चिकित्सालयों द्वारा ऑक्सीजन का तर्कसंगत उपयोग नहीं किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आईसीयू बेड की जरूरत नहीं पड़ने पर भर्ती कोरोना मरीजों को कतिपय चिकित्सालयों द्वारा आईसीयू बेड पर रखा जा रहा है।
इस स्थिति को देखते हुए प्रदेश के दोनों मंडलों में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में प्रयोग एवं आईसीयू बेड की स्थिति के संबंध में एक ऑडिट मानिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है जिसमें गढ़वाल मंडल से डॉक्टर भारतीय राणा निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गढ़वाल मंडल, डॉक्टर मीतू शाह अपर निदेशक चिकित्सा उपचार स्वास्थ्य एवं महानिदेशालय एवं कुमाऊं मंडल से डॉक्टर शैलजा भट्ट निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कुमाऊं मंडल, डॉ रश्मि Pant उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को नामित किया जाता है।
उक्त गठित कमेटी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए गैर सरकारी, सरकारी चिकित्सालयों का सप्ताह में एक बार औचक निरीक्षण करते हुए ऑक्सीजन की खपत एवं आवश्यकता एवं आईसीयू बेड की स्थिति के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएंगे





