उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:रकसिया नाले से हुए नुकसान का जायजा लिया कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने, जिलाधिकारी से की वार्ता ।।

हल्द्वानी

कांग्रेस नेता श्री सुमित हृदयेश ने अम्बेडकर मैदान (वार्ड-36 दमुवादूँगा) का स्थलीय निरीक्षण कर रकसिया नाले से हुए नुकसान का जायजा लिया।

कल रात से हो रुक रुक कर हो रही बारिश से रकसिया नाला उफान पर है जिस कारण रकसिया नाले के तटबंधों और तटों पर बने मकानों को काफी नुकसान हुआ है।
जिसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित हृदयेश ने वार्ड-36 दमुवादूँगा अंतर्गत अम्बेडकर मैदान से लगते क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रकसिया नाले से हुए नुकसान का जायजा लिया और जिलाधिकारी नैनीताल और SDM हल्द्वानी को नुकसान की हकीकत से अवगत कराते हुए अविलंब राहत हेतु उचित कार्य शुरू करने की बात कही।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, पार्षद श्रीमती चंपा देवी, पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत, लाल सिंह पवार, रक्षित गुप्ता, कांग्रेस नेत्री अल्का आर्य, बिंद्रा देवी, राधेश्याम मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top