रामनगर –
विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज में नर हाथी के पुराना शव मिलने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ।
👉यह भी पढ़ें इस दिन हुई है बाघ एक्सप्रेस निरस्त हावड़ा को नहीं जाएगी बाघ एक्सप्रेस ट्रेन https://uttarakhandcitynews.com/?p=19397
👉👉यह भी पढ़ें – शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने की बोर्ड एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा https://uttarakhandcitynews.com/?p=19397
बताया जाता है कि बीते रोज गश्ती दल को गश्त के दौरान एक हाथी का सड़ा गाला शव मिला जिसकी सूचना आलाधिकारियों को दी ।सूचना पर विभाग में हड़कम्प मच गया ओर सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम मौके पर पहुची मोके पर पहुँची टीम ने हाथी के मरने की जानकारी जुटाई लेकिन शव सड़ा गला होने के कारण मौत के कारणों का स्पष्ट पता नही चल सका । फिलहाल हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हाथी के मौत के कारणों का पता चल पायेगा ।
वन क्षेत्राधिकारी फाटो रेंज देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि मृत हाथी नर है। उसकी आयु आठ वर्ष है। उसके सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। रजवार ने बताया कि हाथी के शव के पास बाघ के पदचिह्न मिले हैं, जबकि संघर्ष के भी निशान पाये गये हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथी का बाघ से संघर्ष हुआ होगा। इसमें अधिक घायल हो जाने पर उसकी मौत हो गयी।




