उत्तरकाशी
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं के थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा हुई एक सड़क दुर्घटना में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के जुणगा मोटर मार्ग पर एक मारुति UK- 10-3055 दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं जिससे उक्त वाहन में यात्रा कर रहे चालक सहित 03 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस, एवं स्थानीय लोगों ने बुरी तरह से घायल दो लोगों को 108 की मदद से चिन्यालीसौड़ अस्पताल पहुंचाया जबकि बताया जाता है कि एक महिला की दुर्घटना के समय ही मौत हो गई ।
पुलिस ने इस घटना में मृत अंजलि पुत्री भाग सिंह, उम्र 18 वर्ष, ग्राम फेड़ी, उत्तराकाशी का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि इस घटना में घायल–संगीता पत्नी जितेंद्र सिंह, उम्र लगभग 25 वर्ष, ग्राम फेड़ी, उत्तरकाशी, चंद्रकिशोर पुत्र रमेश प्रकाश, बडोनी, उम्र 24 वर्ष, ग्राम बड़ेथी, उत्तरकाशी जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं इस घटना में युवती केे परिजनों के यहां कोहराम मचा हुआ है।




