अल्मोड़ा

ब्रेकिंग-:यहां बलेनो कार गिरी खाई में,दो लोगों की दुखद मौत एक घायल ।।

कोटद्वार
उत्तराखंड में पर्वतीय इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं ताजा मामले में आज एक बलेनो कार के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की दुखद मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि एक घायल को अस्पताल पहुंचाया इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के यह घटना कोटद्वार के निकट रामणी-पुण्लिडा मार्ग पर हुई जहां कार गहरी खाई में जा गिरी कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर गंभीर घायल धीरज मोहन डबराल पुत्र कुलानंद डबराल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दुर्घटना में कोटद्वार के तड़ियाल चौक निवासी 38 वर्षीय विनोद पुत्र शिवानंद ध्यानी, 45 वर्षीय वीरेंद्र नेगी पुत्र विशन सिंह नेगी की मौत हो गई उनका पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुगड्डा पुलिस चौकी प्रभारी ओम प्रकाश के अनुसार बेलेना कार संख्या यूके 15सी 3150 मंगलवार देर सांय को चरेख की तरफ से कोटद्वार आ रही थी। इसी दौरान रामणी-पुलिण्डा मोटर मार्ग पर कोटद्वार से करीब 6 किलोमीटर आगे बलेनो कार नीचे खाई में जा गिरी। सूचना के बाद दुगड्डा पुलिस और एसडीआरफ टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और शव को मुख्य मार्ग पर लाया गया ।।

Ad Ad
To Top