उत्तरकाशी

ब्रेकिंग-:यहां तो महिला को सम्मोहित कर,कर डाला यह काम, भारी मात्रा में जेवर सहित ढोंगी बाबा हुआ गिरफ्तार,

ऋषिकेश
आज के समय में भी अंधविश्वास इस कदर हावी है कि एक ज्वेलर्स की पत्नी को एक ढोंगी बाबा ने अपना शिकार बनाया ढोंगी बाबा इलाज के बहाने ज्वेलर्स की पत्नी को डेढ़ साल तक ठग कर माल एठता रहा डेढ़ साल बाद जब ज्वेलर्स को इस घटना की जानकारी मिली तो उसने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई पुलिस ने ढोंगी बाबा के कब्जे से नौ लाख की ज्वेलरी एवं अन्य सामान के साथ उसे गिरफ्तार किया ।
बताया जाता है कि उपरोक्त ढोंगी बाबा वहां के मशहूर ज्वेलर्स की पत्नी के संपर्क में आया तथा उसकी मानसिक कमजोर खराब सेहत के बहाने उसने उस महिला को सम्मोहित करते हुए अपना जाल फैला ना प्रारंभ कर दिया तथा दिमागी हालत ठीक ना होने के कारण उसने महिला को दवाइयां देकर अपने कब्जे में किया धीरे-धीरे ज्वेलर्स की पत्नी को सम्मोहित कर लाखों रुपए की ज्वैलरी और नकदी बाबा ने हासिल कर ली करीब 2 साल तक चले इस सिलसिले के बाद ज्वेलर्स को मामले की जानकारी लगी जिसके बाद उसने बीते रोज पुलिस में शिकायत की जिस पर रविवार को पुलिस ने आरोपी बाबा को हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नेचर विला अपार्टमेंट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है पुलिस के अनुसार आरोपी बाबा की पहचान योगी प्रियव्रत अनिमेष उर्फ महेंद्र रोड पूर्व राविन खलीफा पुत्र सुल्तान सिंह निवासी आजाद नगर पानीपत के रूप में हुई जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया आरोपी के खिलाफ हरियाणा के करनाल में भी मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर के राज्य के अन्य जनपदों में इसके आपराधिक घटनाओं में लिप्त होने की जांच कर रही है ।

Ad Ad
To Top