उत्तरकाशी
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं आज गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने किसी तरीके से घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जबकि वाहन चला रहा चालक इस हादसे का शिकार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के वन विभाग के चेक पोस्ट से करीब 5 किलोमीटर आगे नेलांग बॉर्डर सड़क मार्ग पर कैंची बैंड पर डंपर संख्या यूपी 11bt 2897 एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया इस वाहन में 2 लोग सवार थे मृत व्यक्ति की पहचान वाहन चालक भूपेंद्र सिंह चौहान पुत्र मैदान सिंह निवासी ग्राम खंस्याणी पोस्ट दुनाली उम्र 25 वर्ष तहसील मोरी जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई जबकि घायल व्यक्ति राजू पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम हिना मनेरी उम्र 40 वर्ष जनपद उत्तरकाशी बताया जाता है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू करके घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तथा पुलिस मृत व्यक्ति का पंचनामा कर उसको पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही थी इस घटना में वाहन चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।




