गुलदार! महिला पर हमला कर किया घायल
रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग।
ऊखीमठ विकासखण्ड़ के भैंसारी गांव में गुलदार ने घर में धुस एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया, इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया गुलदार के हमले में घायल हुई महिला को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने महिला को घर भेज दिया है, वही घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में गुलदार की दहशत का माहौल है, ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिजड़ा लगाने की मांग की है।
प्राप्ता जानकारी के अनुसार गुप्तकाशी के निकट धार भैंसारी की रश्मि देवी उम्र 31 वर्ष अपने घर में बच्चों के साथ सोई हुई थी, गर्मी के कारण रश्मि ने दरवाजा आधा खुला छोड़ रखा था, रात्री करीब 11 बजे गुलदार ने आधा बन्द दरवाजे से घर में घुस सोई हुई रश्मि पर झपेटा मारा, रश्मि में कुछ देर तक गुलदार का जमकर मुकाबला किया, वहीं रश्मि के शोर शराबा करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुच गये, ग्रामीणों के भारी शोर शराबे के बाद गुलदार घटनास्थल से जंगल में भाग गया।
जिसके बाद आंगन फांगन में ग्रामीणों ने रश्मि को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर रश्मि के छाती व कमर में हुए जख्मों पर टांके लगाने व उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे घर भेज दिया है, रश्मि के पति विनोद पंवार ने बताया कि पहले भी कई बार गुलदार गांव में आ चुका है, उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिजंड़ा लगाने की मांग की हैे।




