अल्मोड़ा

ब्रेकिंग–:यहां गुलदार ने महिला को बनाया निवाला गांव में मचा हड़कंप,वन कर्मी मौके पर ।।

हिंडोला खाल।
देवप्रयाग
उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामले में ग्रामसभा छाम-दूरोगी में ग्राम छाम निवासी महिला को आगन से गुलदार उठाकर ले गया और उसने अपना निवाला बना दिया इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव को कब्जे में लिया तथा वन विभाग को सूचित किया बताया जाता है कि गांव की भगवान दास की पत्नी को नरभक्षी गुलदार दिन दहाड़े आंगन से उठा कर जंगल में ले गया जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

घटना आज दोपहर ही बताई जाती है जहां एक गुलदार ने ने घात लगाकर छाम निवासी भगवान दास की पत्नी पर दिन में ही आंगन में हमला बोल दिया। खोजबीन करने पर महिला का आधा शरीर जंगल मे पड़ा मिला। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

विकास खंड देवप्रयाग के पूर्व सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर मकान सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में बाघ के आतंक से लोग दहशत में हैं और लोग श्याम के बाद घर से बाहर निकलने में कतरा रहें हैं। उन्होंने बताया कि बीते रोज ही दुरोगी में भी ऐसी घटना हुई और आज भगवान दास की पत्नी को गुलदार ने निवाला बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

चौहान ने बताया कि गुलदार इससे पहले कई जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। अब गुलदार के मुंह में इंसानों का खून लग गया है और वह अब इंसानों को निवाला बना रहा है।

बता दें कि दुरोगी गांव की एक महिला जिसकी पांच महीने पहले ही शादी हुई थी को गुलदार ने उस वक्त हमला कर दिया जब महिला धन की रोपाई करने के बाद घर लौट रही थी। गनीमत यह रही कि चीख पुकार सुनकर बाघ जंगल की ओर भाग गया औऱ गंभीर महिला को रातों रात सीएचसी हिंडोला खाल पहुंचा दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

चौहान ने जिलाधिकारी टिहरी एवम डीएफओ से तत्काल नरभक्षी गुलजार से निजात दिलाए जाने की मांग की उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस तरफ ध्यान नहीं देती है तो क्षेत्र के लोग आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।

Ad Ad
To Top