हल्द्वानी:
दूसरों को जीवनदान देने वाली 108 एंबुलेंस सेवा आज खुद हादसे का शिकार हो गई जिसमें लोगों के जीवन को सबसे आगे बढ़कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने वाले एंबुलेंस चालक खुद वाहन में फंसकर घायल हो गया जबकि गर्भवती महिला भी उसी एंबुलेंस में फंस गई घटना काठगोदाम -हेड़ाखान मार्ग पर हुई जहां आपातकालीन सेवा 108 वाहन सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराया जिससे 108 वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने 108 वाहन के आगे के हिस्से को काट कर चालक को निकाला। चालक मामूली रूप से घायल बताए जा रहा है। बताया जा रहा है कि 108 वाहन का चालक कमल हेड़ाखान से हल्द्वानी को गर्भवती मरीज को ले आ रहा था इस दौरान 108 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बोल्डर से जा टकराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को निजी वाहन से अस्पताल को भेजा। थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि क्रेन के माध्यम से 108 वाहन के अगले हिस्से को खींच कर चालक को निकाला गया जो फस गया था। प्रथम दृष्टया वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ड्राइवर को मामूली चोट लगी है जबकि गर्भवती महिला और तीमारदार सुरक्षित हैं उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।




