उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-: यहां गया था मछली के शिकार को खुद हो गया हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती ।।

पिथौरागढ़ –
शिकार करने को निकले युवक खुद हादसे का शिकार हो गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एव॔ SDRF ने रात भर चलाए रेस्क्यू अभियान के बाद बड़ी मुश्किल के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया घायल युवक की पहचान भैरव सिंह पुत्र हरीश मेहता उम्र 35 वर्ष निवासी दबीबगड़ मदकोट जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम एक व्यक्ति की नदी में फंसे होने की सूचना चौकी मदकोट को मिली जिसने इसकी सूचना अस्कोट में तैनात एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम को दी। रेस्क्यू टीम द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति जो नेपाल मूल का है और नदी के दूसरी ओर मछली पकडने जाते समय चट्टान से नीचे गिर कर घायल अवस्था में पड़ा था। रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू आरम्भ किया व भारी वर्षा के बीच अत्यंत कठिन रास्तों पर चलकर रात्री के घनघोर अंधरे तथा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में किसी तरह टीम घायल व्यक्ति तक पहुँची व घने जंगल में वैकल्पिक मार्ग से लगभग एक कि.मी. की खड़ी चढ़ाई में उक्त घायल व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्य मार्ग तक आज प्रातःकाल पहुँचा जिसके बाद टीम ने एम्बुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल पहुँचाया ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला के वाहन ढक कर ले जाएंगे वन उप खनिज, डीएम ने जारी किए निर्देश ।।

गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग के द्वारा जारी सूचना के बाद भी लोग मौसम विभाग की भविष्यवाणियों को नजर अंदाज कर नदी और नालों में मछली मारने जा रहे हैं जिला प्रशासन लगातार आम जन लोगो को नदी नालों से दूर रहने हेतु चेतावनी दे रही है।

Ad Ad
To Top