अन्य

ब्रेकिंग-:यहां गधेरे में बहा बाइक सवार,बाइक बरामद।।

थराली चमोली
उत्तराखंड में नदी नाले उफान पर आने के बावजूद भी लोग उसको पार करने का खतरा मोल ले रहे हैं जबकि यह समय पानी कम होने का इंतजार करने का होता हैं इसी का नतीजा है कि अक्सर कोई न कोई वाहन सवार उफान मारते गधेरे मैं बह जाते हैं ताजा मामला ग्वालदम मोटर मार्ग पर थराली से आगे लोल्टी गदेरे कहां है जहां एक बाइक सवार उफान मारते पानी के बेग में बह गया घटना इतने अप्रत्यक्षित हुई की बाइक सवार को समझने का मौका तक नहीं मिला और दूर तक बहता हुआ लोगों की आंखों से ओझल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ढूंढ खोज की तैयारी तेज कर दी है जबकि घटना स्थल से 100 मीटर दूर बाइक गधेरे मे पड़ी हुए दिखाई दी लेकिन इस घटना में वह व्यक्ति कहीं दिखाई नहीं दे पा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान जारी रखा है बताया जाता है कि यह युवक जिला सहकारी बैंक थराली में कैशियर के पद पर कार्य करता था जो की बागेश्वर के गरुण का रहने वाला था पुलिस मामले की जांच कर रही है

Ad Ad
To Top