नैनीताल

ब्रेकिंग–: यहां खेत खलियान हुए बर्बाद किसानों को हुआ भारी नुकसान,

आसमान से गिरी आफत की की बारिश।

कालाढूंगी
क्षेत्र भर में हुई मूसलाधार बरसात के कारण यहां का जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया तथा बारिश ने कालाढूंगी के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी। देर रात हुई भारी बरसात के बाद कालाढूंगी के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट आ गए। भारी बरसात से जहाँ फसलो को भारी नुकसान हुआ है वही आफत की इस बरसात ने लोगो के घरों में भी पानी भर गया है। गांव के रास्ते और पगडंडिया जमीजोंद हो गए है।


बताया जाता है कि कालाढूंगी क्षेत्र मैं देर रात हुई भारी बरसात के बाद अगली सुबह का मंजर खौफनाक था जिसने सभी लोगो के दिलो मैं दहशत का माहौल बना दिया।भारी बरसात के बाद खेत खलिहान मानो नदी नालों के रूप मे तब्दील हो गयी। जिससे लोगों का जन जीवन तो अस्त व्यस्त हुआ ही साथ ही किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। भारी बरसात के बाद कालाढूंगी क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर दिख रहे है।
बताया जाता है कि नालो पर लोगो द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बनाकर रह रहे है जिससे बरसात के पानी ने अपना रुख मोड़ दिया और खेत खलिहानों को जमीजोंद कर दिया।
देवलचौर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान हरीश आर्य ने बताया कि देवलचौर ग्राम पंचायत के साथ साथ अन्य दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट मैं है, लोगो के घरों मैं पानी घुस गया है और फसलो को भारी नुकसान पहुँचा है।ग्राम प्रधान हरीश आर्य ने बताया कि प्रशासन को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है।

To Top