उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:मौसम विभाग ने एक बार फिर कियाअलर्ट, कहीं भारी तो,कहीं बहुत भारी बारिश की दी चेतावनी,

देहरादून:
मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है पिछले 5 दिनों का जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल,बागेश्वर, एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बरसात होने की संभावना जताई है जबकि मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मंगलवार के लिए नैनीताल बागेश्वर चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में भारी बारिश की आशंका है जताई है। जबकि 8 सितंबर को भी राज्य के देहरादून नैनीताल बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपद में कहीं की तेज बौछार के साथ भारी बरसात इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कही आकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन होने की भी संभावना व्यक्त की है, वहीं मौसम विभाग में 9 सितंबर को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है साथ ही 10 सितंबर को भी राज्य भर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान

उधर रविवार को मसूरी के पास स्थिति प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैम्पटी फाल में एक हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। शनिवार को झरने में उफान आने के बाद एहतियात के तौर पर यहां पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। टिहरी की जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात को ही झरने का बहाव सामान्य हो गया था। इसीलिए पर्यटकों को अनुमति दे दी गई। हालांकि वहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में पिछले दिनों की बारिश से बंद टनकपुर-तवाघाट हाईवे तवाघाट तक खुल गया है। वहीं सात दिनों से बंद जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर भी यातायात बहाल कर दिया गया है। मार्ग खुलने से मुनस्यारी सहित आसपास के गांवों को राहत मिली है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।
Ad Ad
To Top