बागेश्वर

ब्रेकिंग–:मोबाइल टावर लगाना पड़ा महंगा, इस तरह से ठगें 3:50 लाख, एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

टॉवर लगाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने रामपुर (उत्तरप्रदेश ) से किया गिरफ्तार।

बागेश्वर

बैजनाथ पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर एक युवक के द्वारा अपने बैंक अकाउंट में साढे तीन लाख रुपए डलवा कर धोखाधड़ी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

मिली जानकारी के अनुसार 11 मई को उमाकांत जोशी पुत्र रेवाधर जोशी निवासी- ग्राम- अमस्यारी, तहसील गरुड़ थाना बैजनाथ ने तहरीर देते हुए बताया कि उनसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने की बात कही उसने विश्वास में लेकर बैंक के माध्यम से अपने बैंक एकाउंट में साढ़े तीन लाख रुपये डलवा दिए लेकिन मोबाइल टावर नहीं लगा जब उससे इस बाबत संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क भी नहीं हो पाया इस तरह उसने धोखाधड़ी की गई।

जिस सम्बन्ध में पुलिस ने धारा- 420 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। तथा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बैजनाथ एवं प्रभारी साइबर सेल बागेश्वर उक्त प्रकरण की की जांच में जुट गया है इसके अलावा विवेचना उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, प्रभारी चौकी डंगोली के सुपुर्द की गई। मामले की विवेचना के दौरान उक्त अभियोग में आरोपी सुरिंदर सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह पुत्र हरबंश सिंह निवासी- उत्तम नगर, दिल्ली का नाम प्रकाश में आया।

जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद आरोपी सुरिंदर कुमार उर्फ सुरेंद्र पुत्र श्री हरबंश सिंह निवासी-E 08 G/F, किरन गार्डन उत्तमनगर दिल्ली वर्तमान पता ज-31 बिंदापुर मटियाला रोड उत्तमनगर दिल्ली उम्र- 45 वर्ष को दिनांक 3 जुलाई को रामपुर (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Ad Ad
To Top