उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:मैक्स वाहन गिरा खाई में एक व्यक्ति की हुई मौत,

कोटद्वार।
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं बीती रात श्रीनगर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चोरकंडी के निकट एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गये। घायलों को पुलिस टीम ने रेस्क्यू करके निकाला गया और 108 आपातकालीन सेवा वाहन के जरिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया।
श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम चौहान ने बताया कि देर रात कोतवाली श्रीनगर को जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि चोरकंडी गांव के निकट एक मैक्स वाहन 200 मीटर गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।।

यह भी पढ़ें – तो क्या हल्द्वानी से संचालित हो रहा है नकली नोटों का कारोबार ,पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक लाख रुपए से अधिक नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार,दूसरे की तलाश जारी ।।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)222 पदों पर भर्ती की तैयारी. होगा सुधार ।।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंचे। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि तीन घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर निकाला गया। बताया कि इस दुर्घटना में जनपद रूद्रप्रयाग कोल्ठा गांव निवासी 65 वर्षीय सोबत सिंह रावत पुत्र इंद्र सिंह की मौत हो गयी। जबकि ग्राम भंडई पोखरी थाना श्रीनगर निवासी 45 वर्षीय वाहन चालक राकेश पुत्र घनश्याम, गजेंद्र प्रसाद पुत्र स्व. शर्मानंद और रेखा देवी पत्नि अमरदेव घायल हो गये।

Ad Ad
To Top