अल्मोड़ा

ब्रेकिंग–: मुख्यमंत्री द्वारा की घोषणाओं पर तुरंत हो कार्य,डीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश।

अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बैठक कर कार्यदायी संस्थाओं को समय से पूर्व कार्य करने के निर्देश दिए हैं । जिलाधिकारी ने विशेषकर लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, सिंचाई, शिक्षा, पर्यटन, उद्यान, युवा कल्याण, विद्युत, स्वास्थ्य, जिला पंचायत, सिंचाई, नगरपालिका, ए0डी0बी0, आपदा, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं की जानकारी ली और कहा कि जिन विभागों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती जायेगी उसे गम्भीरता से लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि वन विभाग से सम्बन्धित वन भूमि हस्तान्तरण जो मामले है उसकी भी सूचना अद्यतन रखें साथ ही जो मामले निस्तारित किये जाने है उनमें तेजी लायें।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अन्तर्गत जिन सड़कों का निर्माण किया जाना है उसे यथा समय पूरा कर लें ।

Ad Ad
To Top