टिहरी गढ़वाल:
पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं फकोट के पास हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई बताया जाता है कि महिला बस में सवार थी अचानक बस-ट्रक की भिड़ंत में वह बुरी तरह से घायल हो गई थी घायल महिला की आज एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार को नरेंद्रनगर के फकोट और ताछला के बीच एक बस और ट्रक की आपसी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें बस सवार एक महिला घायल हो गई थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल महिला की मौत हो गई है। थाना नरेंद्रनगर प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि, दुर्घटना में घायल महिला बृजेश्वरी व्यास उम्र 35 वर्ष पत्नी हरीश प्रसाद व्यास की एम्स अस्पताल में मृत्यु हो चुकी है। बृजेश्वरी देवी ऋषिकेश से अपने माइके घेरका गांव पट्टी आरगढ तहसील बालगंगा जा रही थी।




