उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-::मानवता हुई शर्मसार,पूजा पाठ के बाद मां ने अपने बच्चे को मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़ा और हुई फरार ।।

नैनीताल :
देवभूमि में अब शर्मसार करने वाली घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं कहीं दुराचार है तो कहीं नाजायज अवैध संबंध तो कहीं नशे में हो रहे अपराध इन सब के बीच कुछ मामले ऐसे भी हैं जिससे मानवता भी शर्मसार हो जाती है ताजा मामले में एक महिला ने अपने बच्चे को मंदिर में ले जाकर छोड़ दिया और वह महिला गायब हो गई अब पुलिस ने उस मासूम को मंदिर से उठाकर अस्पताल पहुंचाया इस घटना के बाद पुलिस उस अभागी मां की तलाश में जुटी है जिसने यह घृणित कार्य किया।
बताया गया है कि रामगढ़ क्षेत्र में स्थित सालड़ी देवी मंदिर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपने बच्चे को मंदिर में छोड़ दिया और फरार हो गई चली । फिलहाल पुलिस ने शिशु को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है जहां उसकी हालत ठीक है । बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर बाद एक महिला मंदिर पहुंची जहां उसने अपने डेढ़ माह के शिशु को मंदिर पर छोड़कर गायब हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खैरना पुलिस चौकी ने शिशु को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) नव स्थापित हो रहे प्लांट का निदेशक डेयरी विकास विभाग ने किया निरीक्षण, जताया संतोष ।।

सोमवार को सालड़ी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं गांव की महिलाओं ने मंदिर की परिक्रमा करने के दौरान बरामदे में पड़े डेढ़ माह के शिशु को रोता हुआ देखा इसकी सूचना मंदिर प्रशासन के दी जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस को अवगत कराया।आनन-फानन खैरना चौकी पुलिस ने बच्चे को स्वास्थ्य जांच के लिए भवाली ले जाया गया जहां से उसे एसटीएच भेज दिया गया। बच्चा एकदम स्वस्थ बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि करीब 23- 24 साल की महिला बच्चे को गोद में लेकर मंदिर पहुंची थी जहां वह मंदिर में पहले पूजा पाठ की जिसके बाद बच्चे को छोड़कर चली गई फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Ad
To Top