उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–:महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा किया स्वीकार।।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा किया स्वीकार ।।

मुंबई

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और कैबिनेट मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिलीप वल्से पाटिल को इस महत्वपूर्ण विभाग का प्रभार दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) मुख्यमंत्री ने सुबह-सुबह सुनी जरूरतमंदों की जन समस्याएं ।।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने देशमुख का इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया था और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया था। राजभवन से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने वल्से पाटिल के विभागों को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों के बीच आवंटित करने की मुख्यमंत्री की सिफारिश भी स्वीकार कर ली है। इसमें श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार हसन मुशरिफ को और आबकारी विभाग का प्रभार अजीत पवार को दिया जाना शामिल है। मुशरिफ ग्रामीण विकास मंत्री हैं जबकि अजीत पवार उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त विभाग भी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(बागेश्वर) पुलिस के लिए गौरव का क्षण. आकाश का एनडीए में चयन ।।

इससे पहले कल दिन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अनिल देशमुख ने गृहमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया। बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई से प्रारंभिक जांच कराए जाने का आदेश दिया था। इसके बाद ही देशमुख ने इस्तीफा दिया था।

Ad Ad
To Top