उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:मजदूरी दिला कर कर रहा था दुष्कर्म,मां के बाद जवान बेटियों पर गड़ा दी नजर, पुलिस ने की अब यह कार्रवाई।।

हल्द्वानी:
मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है आरोपी महिला नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला मजदूर ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि आठ महीने पहले क्षेत्र के रहने वाले योगेश नाम के मजदूरी कार्य करने वाले ठेकेदार ने उसको मजदूरी का काम देने का वादा कर अपने साथ ले गया जहां मजदूरी करने के दौरान उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली जहां वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इसके साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शुरुआत में अपना योगेश बताया लेकिन बाद में पता चला कि उसका नाम युसूफ अली है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) देहरादून शिक्षा निदेशालय प्रकरण. कांग्रेस मुखर ।।

महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि आरोपी उसकी दो जवान बेटियों के ऊपर गंदी निगाह रखते हुए उनके साथ भी छेड़छाड़ पर अश्लील हरकत करने की कोशिश की जिसका उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)टनकपुर से यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, यह ट्रेन चलेगी अब सप्ताह में तीन दिन ।।

पीड़िता ने पूरे मामले में पुलिस में तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि महिला के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ad
To Top