अल्मोड़ा

ब्रेकिंग-:ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला के इलाज के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों को सौंपा 5 लाख का चेक ।।

देहरादूनमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित श्रीमती अनु धामी के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपए का चेक उनके पति श्री मदन धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती अनु धामी के ईलाज के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को श्रीमती अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार को उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने श्रीमती अनु धामी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत एवं जिलाधिकारी देहरादून श्री आर. राजेश कुमार मौजूद थे।

Ad Ad
To Top