उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:ब्रिटिश कालीन नहर से अब किसानों को मिलेगा पानी, राज्य सरकार ने जारी की भारी भरकम धनराशि।।

हल्द्वानी,

बंशीधर भगत के प्रयासों से कालाढुंगी विधानसभा को मिली 3.6 करोड़ की योजनाओं की सौगात

2.64 करोड़ से खिचड़ी नहर एवं 95 लाख की लागत से होगा अपरकोटा नहर का पूर्णोद्धार

खिचड़ी नहर एवं अपरकोटा नहर को वित्तीय स्वीकृति का शाशनदेश हुआ जारी।

कालाढुंगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोटाबाग एवं बैलपड़ाव क्षेत्र के काश्तकारों द्वारा खिचड़ी नहर एवं अपरकोटा नहर की माँग की जा रही थी, जिस हेतु कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत शासन स्तर पर लंबे समय से प्रयासरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि खिचड़ी नहर ब्रिटिशकालीन समय की नहर है, जो कई वर्षों पहले जीर्ण-शीर्ण हो चुकी थी, जिस कारण 10 ग्राम सभाओं से अधिक काश्तकारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही अपरकोटा नहर के लिए भी कोटाबाग क्षेत्र के काश्तकार लंबे समय से माँग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को श्री भगत के अथक प्रयासों से 2.64 करोड़ की लागत से खिचड़ी नहर एवं 95 लाख की लागत से अपरकोटा नहर के पूर्णोद्धार को वित्तीय स्वीकृति शासन स्तर से मिल चुकी है। जिसकी प्रथम किश्त के रूप में लगभग 1 करोड़ की धनराशि विभाग को जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

साथ ही विकास भगत ने जानकारी दी कि लगभग 1 करोड़ 7 लाख की लागत से धमोला नहर के जीर्णोद्धार हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। 13 तारिख़ को कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत द्वारा इस कार्ययोजना का शिलान्यास किया जाएगा।

Ad Ad
To Top