उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-: बेचने की फिराक में थे मोबाइल फोन,पुलिस के जाल में ऐसे आये पेटी चोर, 20 मोबाइल फोन बरामद।

हल्द्वानी।
ठंडी सड़क में मोबाइल व लैपटाप की डिलीवरी देने गए सैल्समैन की गाड़ी से तीन लाख रुपये मूल्य के 20 मोबाइल से भरे बॉक्स को दो युवकों ने चोरी कर लिए कर लिए किस चोरी की घटना की तहरीर पर पुलिस ने आज दो युवकों को मय मोबाइल सहित गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।
पुलिस के मुताबिक नागेश रावत पुत्र बुद्धि सिंह रावत निवासी ग्राम कुपड़ा थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी हाल निवासी भूरारानी रूद्रपुर उधमसिंह नगर ने छह जून को हल्द्वानी कोतवाली आकर तहरीर दी। बताया कि वह उत्तरांचल रोड कैरियर ट्रासपोर्ट रूद्रपुर में नौकरी करता है। ट्रांसपोर्ट के माध्यम से वह विभिन्न कंपनियो का इलैक्ट्रानिक सामान ट्रांसपोर्ट के माध्यम से पूरे कुमाऊं एंव गढ़वाल मण्डल के डीलरों तक पुहँचाता है। 12 मई 21 को भी वह अपने हैल्पर विनय कुमार के साथ भूरारानी रूद्रपुर ट्रांसपोर्ट ऑफिस से पिकअप संख्या यूके 07 सीए 2494 के माध्यम से हल्द्वानी व अल्मोड़ा के डीलरों के मोबाइल एंव कम्प्यूटर (लैपटॉप) की सप्लाई करने हल्द्वानी आया था।
विभिन्न होलसेलर को माल सप्लाई करने के बाद वह ठण्डी सड़क निकट आवास विकास पर मंगल सैल्स व होलसैल्स नामक दुकानों पर मोबाइल व लैपटॉप की सप्लाई की थी। उसके बाद जब उसने अल्मोड़ा भेजे जाने वाले माल को चैक किया तो उसमे एक मोबाइल की पेटी जिसमे सैमसंग कम्पनी के 12 से 15 हजार की कीमत के 20 मोबाइल कुल कीमत लगभग 03 लाख रूपये के गायब थे। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने इस मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक मनोज यादव के सुपुर्द की । विवेचना में उप निरीक्षण मनोज यादव ने मुखबिर की सूचना के बाद

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

निरीक्षक मनोज यादव के द्वारा मय पुलिस बल के राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुॅचकर दो व्यक्तियों को कल को गिरफ्तार कर लिया। इनमें ईसाई फामॅ फूलचौड़, कन्नू पुत्र शेर बहादुर, विनय राणा पुत्र भुवन सिंह राणा निवासी देवलचौड़ बन्दोबस्ती शामिल थे। उनके कब्जे से चोरी किये गये एक-एक मोबाइल फोन बरामद हुए। मोबाईल फोन के सीरियल नम्बर चैक किया गया तो सीरियल सही पाये गय दोनों व्यक्तियों से चोरी किये गये अन्य मोबाइल फोन के बारे में पूछताछ की गई तो बताया कि चोरी के मोबाइल फोन को हमने आपस में बांट दिये थे। जिन्हें हमने सुशीला तिवारी अस्पताल की स्टाफ पार्किग के पास जंगल मे बने खण्डर मे छुपा रखे है। दोनों से सुशीला तिवारी अस्पताल की स्टाफ पार्किग के पास जंगल मे बने खण्डर से चोरी के शेष 18 मोबाइल फोन को बरामद कर लिए गए दोनों पूर्व में भी पंजीकृत अभियोग में जेल जा चुके है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज यादव, मंगल सिंह नेगी,कांस्टेबिल इसरार अहमद व इसरार नवी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इनके पास से तीन लाख रुपये मूल्य के 20 मोबाइल फोन बरामद हो गए।

Ad Ad
To Top