रामनगर
मौसम विभाग का पूर्वानुमान सच साबित होता जा रहा है पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों मे हो रही लगातार आफत की बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है जिससे जहां नदी नाले उफान पर हैं वहीं पहाड़ों में हो रही बरसात का पानी भी सड़कों में आफत बनकर बह रहा है जिसमें लोग जान जोखिम में डालकर अपने वाहनों को निकाल रहे हैं। ताजा मामला रामनगर से गढ़वाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 309 का है। जहां पर भारी बारिश के कारण बरसाती नाले ने विकराल रूप धारण करते हुए नेशनल हाईवे 309 पर उफान मार कर बहने लगा बरसाती नाला इतनी तेज धार में सड़क के बीचो बीच बहने से एनएच 309 पर ट्रैफिक लंबे समय तक बाधित हो गया और एक लंबा जाम एनएच हाईवे पर
बरसाती नाले के दोनों ओर लग गया।जिससे यातायात करने वा
ले वाहनों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके कारण एनएच में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसमें पर्यटक और लोकल स्थानीय लोगों के वाहनों के पहिए जाम हो गए। इस बारिश की वजह से नेशनल हाईवे-309 में रफ्तार थम सी गई और सैकड़ों पर्यटकों के वाहन इस नाले के दोनों ओर फस गए जैसे तैसे लगभग 2 घंटे के बाद थोड़ा पानी की कम होने के बाद धीरे-धीरे आवाजाही आगे बढ़ी तब तक नेशनल हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया जिसके बाद आवाजाही करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हुए नजर आए।




