उत्तरकाशी

ब्रेकिंग-:बदरंग हो गई एचएमटी को ताकते रहे सांसद बलूनी, निरीक्षण कर बोले केंद्रीय प्रोजेक्ट के रूप में इसको नया मुकाम दिलाने का होगा प्रयास,सांसद अजय भट्ट के साथ एचएमटी कारखाने का किया निरीक्षण ।।

हल्द्वानी

गुजरे जमाने की बात रह गई हिंदुस्तान मशीन टूल्स के बंद पड़े कारखाने को क्या दिशा दी जाए और बदरंग हुई कारखाने की दीवारों में किस तूलिका का रंग भरा जाए उस रंग को तलाशने उत्तराखंड के दो कोहिनूर आज एक घंटे इस बदरंग हो चुकी चारदीवारी में में खड़े खड़े सिर्फ खामोशी से इसको निहारते रहे कभी मुख्य द्वार से पूरे कैंपस तक तो कभी फैक्ट्रियों की चारदीवारी के बीच अंदर कारखाने में धूल फांक रही मशीनों को ताकते राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एवं उधम सिंह नगर नैनीताल सांसद अजय भट्ट सिर्फ इस बात में ही मशगूल रहे की दम तोड़ चुके कारखाने को किस रूप में सवारा जाय ।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll


कभी देश में कलाई की शोभा बढ़ाने वाली एचएमटी के बाबत राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कहते हैं कि केंद्र सरकार की ऐसी कौन सी योजनाएं यहां पर धरातल में उतारी जाए जिससे कुमाऊं मंडल के लोगों को इस परिसर का फायदा मिल सके उनका प्रयास रहेगा कि वह इस कैंपस को फिर एक बार हरा-भरा करने के लिए अपने स्तर से प्रयास करेंगे तथा मंथन किया जाएगा कि यहां पर क्या प्रोजेक्ट लोगो को सुविधा उपलब्ध करा सकता है एचएमटी परिसर का निरीक्षण करते हुए श्री बलूनी ने कहा पिछले समय से एचएमटी परिसर और भूमि के उपयोग को लेकर अलग-अलग मांग उठी है लिहाजा भविष्य में संभावनाएं तलाशते हुए प्रयास किए जाएंगे। अजय भट्ट कहते हैं की यहां कोई भी प्रोजेक्ट प्रारंभ करने से पहले हर चीज पर विचार किया जाएगा अभी इस बाबत कहना जल्दबाजी होगी लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम जल्द आएंगे।

Ad Ad
To Top