उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–:बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू,सरकार ढील देने के मूड में नहीं, कुछ मिल सकती है हल्की ढील ।।

देहरादून।
कोरोना संक्रमण भले ही उत्तराखंड में इन दिनों अपने न्यूनतम स्तर पर हो लेकिन अभी भी सरकार किसी तरीके का रिस्क लेने के मूड में नहीं है तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार हफ्ते भर और कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ा सकती है कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकारी संबंध में विचार कर रही है माना जा रहा है कर्फ्यू के दौरान वर्तमान में लागू रियायतें बरकरार रहेंगी नाइट कर्फ्यू आवाजाही के प्रतिबंधों का और सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

सचिव मुरुगेशन ने साफ किया कि कर्फ्यू को लेकर सभी पहलुओं पर विचार चल रहा है इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है इसे देखते हुए सरकार ने कर्फ्यू में तमाम रियायतें दी हैं सप्ताह में 6 दिन सुबह 8:00 से शाम 7:00 बजे तक बाजार खुल ही रहे हैं तो शॉपिंग मॉल को भी 50% क्षमता के साथ खोलने की छूट मिल गई है आवश्यक सेवाओं के कार्यालय 100 फ़ीसदी और शेष 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ खुल रहे हैं इसके अलावा अन्य कई रियायतें भी दी गई हैं इस सबके बावजूद फिलहाल सरकार कर्फ्यू हटाने के लिए मूड में नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

देश में बढ़ रही तीसरी लहर की चिंताओं को देखते हुए सरकार की मंशा ठीक भी लगती है ऐसे में कर्फ्यू की अवधि 20 जुलाई को सुबह 6:00 बजे खत्म हो रही है मौजूदा रियायतों के साथ 27 जुलाई तक कर्फ्यू जारी रखने पर विचार किया जा रहा है इस दौरान रात्रि में आवाजाही के प्रतिबंधों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

Ad Ad
To Top