उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:बंदर के हाथ में लगी हल्दी तो खोली पंसारी की दुकान, पुलिस ने आज क्या गिरफ्तार, यह है मामला ।।

देहरादून
बंदर के हाथ हल्दी की गांठ क्या लगी कि बंदर ने भी पंसारी की दुकान खोल ली यह कहावत देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र WALK N WIN SOBER LIVING HOME के संचालक के ऊपर पूरी तरह से खरी उतरती है जो आदमी खुद नशा मुक्ति केंद्र में अपना इलाज कराने पहुंच गया वही नशेड़ी आदमी प्रकृति विहार क्लेमेन्टाउन मे नशा मुक्ति केंद्र का संचालक बन कर नशा छुड़ाने आई युवतियों को ही हवस का शिकार बनाने लगा इस केंद्र से बीते दिनों चार लड़किया संचालक की प्रताड़ना से आजिज आकर केंद्र को छोड़कर फरार हो गई थी जिसे बाद में पुलिस ने से सभी युवतियों को बरामद किया।
सभी युवतियों ने नशा मुक्ति केन्द्र चलाने वाले विद्यादत्त रतूड़ी पर उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ व मारपीट करने तथा एक लडकी द्वारा यह भी आरोप लगाये गये कि उनके साथ विद्या दत्त रतूड़ी द्वारा जबरदस्ती बलात्कार किया गया व संचालिका विभा सिंह से शिकायत करने पर इन्ही लड़कियों के साथ मारपीट करना व विद्या दत्त रतूड़ी का साथ दिया गया।
पुलिस द्वारा युवतियों से कई गई पूछताछ के बाद चारों बरामद लडकियों की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन पर केन्द्र की संचालिका विभा सिंह व विद्यादत्त के विरूद मु0अ0सं0 125/2021 धारा 376सी/354क/323/504/120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया एवं केन्द्र की मुख्य संचालिका अभियुक्ता विभा सिंह को उसी दिन गिरफ्तार किया कर लिया गया था तथा इस केन्द्र के संचालक विद्यादत्त रतूड़ी अपनी गरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।
जिसके बाद पुलिस लगातार घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नशा मुक्ति केंद्र संचालक विद्या दत्त रतूड़ी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए हाथ-पांव मार रही थी थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी को टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन ।।

पुलिस को मुखबिर के द्वारा सटीक सूचना पर आज सोमवार को अभियुक्त विद्या दत्त रतूड़ी को होटल रूद्राक्ष ऋषिकेश रोड श्यामपुर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेरे पिता एयरफोर्स में कर्मचारी थे तो मैं उनके साथ कानपुर रहता था वहां से ही मुझे शराब पीने की लत लग गई थी। मैं शराब पीने का आदी हो गया था तथा मेरा टिहरी में भी एक महिला के साथ संबंध रहा था जिसके चलते में वर्ष 2017 में टिहरी से जेल भी गया हूं। फिर मेरे परिवार वालों ने परेशान होकर मुझे वर्ष 2018 में नशा मुक्ति केंद्र एसजी फाउंडेशन सरस्वती विहार देहरादून में भर्ती कराया था। जहां पर अपने नशे के इलाज के दौरान ही मैंने उसी नशा मुक्ति केंद्र में स्टाफ के रूप में काम करना शुरू कर दिया वहां पर करीब 3 साल तक मैंने स्टाफ में काम

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)दून हत्याकांड. दो शूटर गिरफ्तार ।।

किया तथा वहीं विभा सिंह शराब पीने की लत के कारण उसी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुई थीी। जिससे मेरी अच्छी जान पहचान हो गई तथा वहीं पर मैंने और विभा ने मिलकर अपने नशा मुक्ति केंद्र खोलने का प्लान बनाया था। जो हमने इसी वर्ष 2021 में माह फरवरी में प्रकृति विहार क्लेमेंट टाउन में अपना नशा मुक्ति केंद्र खोला था जहां पर भर्ती लड़कियां भाग गई थी। उनके भागने पर मुझे पहले से ही डर था कि कहीं मेरे द्वारा इनके साथ किए गए गलत कार्य के बारे में किसी को ना बता दें तो जब विभा पुलिस में रिपोर्ट कराने थाने आई तो में अंदर नहीं गया था। मैं बाहर ही रुक गया और जब मुझे यह पता लगा कि उन लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है तो मैंने अपने फोन से अपने दोनों सिम निकाल दिए तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वहां से फरार हो गया था आज नशा मुक्ति केंद्र संचालक के गिरफ्तार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली तथा उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Ad Ad
To Top