रामनगर
विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट नेशनल पार्क से बड़ी खबर आ रही है पिछले कई दिनों से बंद यह पार्क गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है लंबे समय के बाद कॉर्बेट पार्क में एक बार फिर पर्यटकों की चहल कदमी देखने को मिलेगी तथा पार्क में पर्यटक वन्यजीवों के दीदार भी कर सकेंगे, कार्बेट पार्क में यह व्यवस्था पुराने नियमों के अनुसार होगी ।
जंगल सफारी अब ढेला, झिरना, बिजरानी और गर्जिया जोन में पर्यटक भ्रमण कर सकते हैं। पर्यटक पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही जंगल सफारी करेंगे। आज से यह जोन पर्यटक से गुलजार हों गए हैं।
मई से कोरोना महामारी के चलते बंद कॉर्बेट पार्क मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। पर्यटकों की आमद को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कॉर्बेट पार्क मई में सैलानियों के लिए बंद कर दिया था। इस दौरान कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य मे कोरोना कर्फ्यू लगा दिया था तो उसको देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व 60 हजार से अधिक सैलानियों का बुकिंग का करीब एक करोड़ रुपये लौटा दिया था। अब कोरोना के मामले कम होने पर कॉर्बेट प्रशासन ने पार्क खोलने का निर्णय लिया है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि पर्यटक अब ढेला, झिरना, बिजरानी और गर्जिया जोन में भ्रमण कर सकते हैं। पर्यटक पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही जंगल सफारी करेंगे।आज शाम की शिफ्ट से सफारी शुरू कर दी जायेगी।उन्होंने बताया की कोविड़ की गाइडलाइन का पालन सभी को करना होगा।




