काशीपुर जसपुर में कोरोना मिलने से हड़कंप
काशीपुर (सोनू)
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या का ग्राफ़ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के तहत आज काशीपुर तथा जसपुर में दो पॉजिटिव मामले आने से हडकम्प मच गया। जसपुर का संक्रमित युवक ग्वालियर से आया था तथा काशीपुर का युवक मुम्बई से लौटा है।
काशीपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव मुम्बई से आये उन 5 लोगों में शामिल है जो बीते 17 मई को डीसीएम गाड़ी से अफजलगढ़ होते हुए अफजलगढ़ से पैदल जसपुर के बॉर्डर पर पहुंचे थे जिसमें से 2 लोग जसपुर और 3 काशीपुर के थे। जसपुर के दोनों युवको की रिपोर्ट बीते रोज पॉजिटिव आयी थी। काशीपुर के बाकी बचे तीनों युवकों की रिपोर्ट आज शाम आ गयी, जिनमें से 2 की रिपोर्ट निगेटिव तथा एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव युवक अन्य चारों के साथ मुम्बई में बैकरी में काम करता था तथा काशीपुर में मोहल्ला किला में रहता है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह ने बताया कि दो लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
वहीं जसपुर में मिला संक्रमित जसपुर के ग्राम रायपुर निवासी ई रिक्शा चालक है जोकि छिंदवाड़ा गुजरात में ई-रिक्शा चलाता था। छिंदवाड़ा से इंदौर तक ट्रक से तथा इंदौर से उत्तराखंड बॉर्डर तक लोगों से लिफ्ट मांग कर 17 मई को आया था जांच के बाद उसको विलेज क्वॉरेंटाइन किया गया था। 18 मई को उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए एस टी एच हल्द्वानी भेजा गया था।गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। आज उसको उपचार हेतु एसटी एच हल्द्वानी भेजा जाएगा।
डॉ. अमरजीत सिंह, कोरोना नोडल अधिकारी




