उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–:प्रतिबंधित कछुओं के साथ दो लोग हुए गिरफ्तार,रुद्रपुर रेंज की घटना।।

रुद्रपुर
तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर रेंज एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद दो व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित कछुओं को अवैध रूप से लेकर जाते हुए गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम गश्त पर थी तभी दिनेशपुर से गदरपुर मार्ग पर रामबाग तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को टॉर्च की रोशनी में आता देखकर रुकने का इशारा किया मोटरसाइकिल पर 2 लोग सवार थे उनके द्वारा मोटरसाइकिल ना रोकने पर टीम ने पीछा कर करीब 100 मीटर दूर जाकर पकड़ा ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में उठाया ओबीसी जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने का मुद्दा ।।


चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से दो थैलों में 2 जीवित कछुए एवं कछुए पकड़ने के कांटे बरामद हुए टीम ने शिवा कुमार पुत्र बनवारी कुमार निवासी सुल्तानपुर पट्टी ,थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर एवं कुलजीत सिंह पुत्र रामदास निवासी दड़ियाल ,थाना टांडा, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश से पूछने पर बताया कि हम कछुओं का शिकार कर बेचने के लिए गदरपुर ले जा रहे थे लेकिन टीम के हत्थे जा चढ़े वन विभाग ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया जबकि कछुओं को उनके प्राकृत वास जलाशय में सुरक्षित छोड़ा गया । टीम में वन क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार शर्मा, वन दरोगा मदन मोहन ,कांताराम, कांस्टेबल कमल किशन , सुभाष डूंगरियाल शामिल थे ।

Ad Ad
To Top