हल्द्वानी
क्षेत्र में दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत हल्दूचौड़, बेरीपड़ाव क्षेत्र के ग्राम-दुर्गापालपुर परमा में कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट की कृषि वैज्ञानिक डा० कंचन नैनवाल ने मसूर व चने के कलस्टर प्रदर्शन हेतु ग्राम के किसानों को जागरुक करते हुए उन्हें बीजो का वितरण किया, दौरान वहां पहुंचे कृषकों को वैज्ञानिक तरीकों से बुआई के लिए विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रशिक्षित भी किया। साथ ही चने एवं मसूर की उन्नत प्रजातियों की जानकारी देते हुए बहुउद्देश्यीय किसानी करने के लिए भी उपस्थित कृषकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान मोहन सिंह राणा, ग्राम प्रधान कंचन सिंह राणा, पूर्व प्रधान राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व प्रधान संजय सिंह राणा,सेवानिवृत्त जिला उपमुख्य कृषि अधिकारी व जागरूक किसान उमेश चन्द्र दुर्गापाल,पान सिंह राणा,हरक सिंह बोरा,हरीश पवार, दलीप सिंह मलवाल, प्रेम सिंह धपोला, प्रताप सिंह राणा, आनंद सिंह राणा, प्रीतम सिंह, सुनील काण्डपाल, प्रेमा बिष्ट, अलका, हेमा राणा, कमला, विमल गुरूरानी, मोहित, भूपाल सिंह, दिवान सिंह राणा, पूरन चन्द्र गुणवंत आदि कई कृषकों ने कृषि के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी ली।




