देहरादून
कल अपने पद से त्यागपत्र दिया और आज ही पूर्व आईएएस शत्रुघन सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपना मुख्य सलाहकार बना दिया जिसके आज आदेश जारी हो गए।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल 28 फरवरी 2022 तक के लिए या फिर उससे पूर्व बिना किसी सूचना के समाप्त ना कर दिया जाए तब तक के लिए स्वीकृति दी गई है एक निःसंवर्गीय या अस्थाई पद होगा आपको बता दें अभी तक शत्रुघन सिंह प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर तैनात थे जिससे उन्होंने कल ही इस्तीफा दिया था।




