उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–: पुलिस ने जाना पूर्व पुलिस परिवार का हाल,उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन बढ़ा रही है इस तरह से अपने परिवार का मनोबल ।।

हल्द्वानी
वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 के इस संक्रमण काल में सहायता के लिए यदि कोई फोन आ जाए तो लोग अपने को समाज एवं प्रशासन से जुड़ा हुआ समझने लगे हैं इस विषम विपदा के दौर में यह काम उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWAS) अध्यक्षा श्रीमती अलकनंदा अशोक डीन टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय पंतनगर, के तत्वाधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी एवं अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र के दिशा निर्देशन में पूरे जनपद में चलाए जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

जिसके चलते आज नैनीताल जनपद के समस्त थानों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत में निवासरत कुल 139 पुलिस पेंशनर्स से फोन के माध्यम से व घरों में जाकर मुलाकात करके सभी की कुशलता ली गयी, सभी लोगों से उनकी किसी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया, तो सभी पेंशनर्स द्वारा अपनी कुशलता बतायी गयी। पुलिस द्वारा समस्त पेंशनर्सों से आग्रह किया गया है कि वर्तमान समय में कोरोना काल की स्थिति को देखते हुये यदि पुलिस से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होती है तो निःसकोच डायल 112 व थानों के नम्बरों पर फोन कर सूचना उपलब्ध कराये ताकि पुलिस द्वारा तत्काल अपकी समस्याओं का निस्तारण किया जाये।

Ad Ad
To Top