देहरादून
पता नहीं युवक के दिमाग मे क्या फितूर बैठा उसने पुलिस के सीयूजी नंबर पर अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए अब वही होना था जिसका सभी को अनुमान था पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो और फोटो पोस्ट करने वाले युवक को हरियाणा से लाकर गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
वीडियो एवं फोटो सरकारी नंबर पर मिलने के बाद एसएसपी देहरादून डॉ योगेन्द्र सिंह रावत के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा एस एस आई कोतवाली नगर लोकेंद्र बहुगुणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया ।
पुलिस ने धारा 67 आईटी एक्ट मे दर्द मामले में अज्ञात अभियुक्त की तलाश करने व गिरफ्तार करने की कार्रवाई पर अभियुक्त द्वारा फर्जी आईडी व पते का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार मुकदमे में साक्ष्य संकलन किया गया। साक्ष्य संकलन के उपरांत ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मुकदमे में पुलिस कंट्रोल रूम के सरकारी नंबर पर अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ्स भेजने वाले अभियुक्त का असली नाम राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी शिव कॉलोनी करनाल हरियाणा है।
पर्याप्त संकलन के पश्चात अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर आज 22/5/21 को दबिश दी गई तथा अभियुक्त को करनाल हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से उक्त घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन रियल मी बरामद किया गया है। अभियुक्त राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी सिविल कॉलोनी जिला करनाल हरियाणा उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया पुलिस से अभी जानकारी कर रही है कि उसने यह वीडियो पुलिस को किस कारण भेजे।




