उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:पंचायती राज विभाग ने एक करोड़ 51 लाख की दी सहायता राशि. मुख्यमंत्री राहत कोष लिए सौंपा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चेक।

देहरादून
नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम के लिए जहां विभिन्न समाजिक संगठन आगे आ रहे हैं वही राज्य के कई सरकारी विभाग भी इसमें बढ़-चढ़कर के अपनी भागीदारी कर मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना अहम योगदान देकर इस आपदा से निपटने का प्रयास भी कर रहे हैं।
आज मंगलवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 हेतु 1 करोड़ 51 लाख की धनराशि चेक के माध्यम से सौंपी गई । मुख्यमंत्री द्वारा पंचायती राज विभाग के इस पहल की सराहना की गई। सचिव पंचायती राज्य हरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदेश की सभी 13 जिला पंचायतों ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपए की धनराशि एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने वेतन से 51 लाख यानी कि कुल एक करोड़ 51 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपे गए।

Ad
To Top